समस्तीपुर में मछली मारने को लेकर दो पक्षों में विवाद, पुलिस पर हमला कर किया पथराव, आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर। जिले के बिथान थाना क्षेत्र के सलहा बुजुर्ग गांव में मछली मारने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची तो शरारती तत्वों ने पुलिस पर हमला कर पथराव भी किया।

घटना में आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के संबंध में एएसआई भोगेंदर यादव ने थाने में एफआईआर कराई है। रविवार को सलहा बुजुर्ग स्थित कोरनी बहाव में मछली मारने को लेकर दो पक्षों में विवाद की सूचना पुलिस को मिली।

इसी के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एएसआई संजीव कुमार, एसआई राकेश पासवान सहित पुलिस बल सलहा बुजुर्ग स्थित कोरनी बहाव पहुंचे। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची तो दोनों पक्षों में झगड़ा हो रहा था।

पुलिस मामला शांत करने के लिए नजदीक पहुंचे तो वहां उपस्थित शरारती तत्वों ने पुलिस के साथ गाली-गलौज व धक्का-मुक्की की जब पुलिस ने समझाने-बुझाने की कोशिश की तो शरारती तत्व पुलिस पर पथराव किया। जिससे एएसआई राकेश पासवान, संजीव कुमार, सिपाही बृजनंदन सिंह, सिपाही राम नारायण पासवान, सिपाही राज किशोर सिंह घायल हो गए।

एक शरारती तत्व बालेश्वर यादव अपने घर पर चढ़कर फायरिंग की। इससे लोगों में भय हो गया। जबकि पुलिस पकड़ने गई तो वह फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिथान में कराया गया।

आवेदन में हरे किशुन यादव, राम सिंह यादव, बालेश्वर यादव, जय जय राम यादव,बैजनाथ यादव, मनोज यादव, जितेंद्र यादव, अनिल यादव को नामजद किया गया है।

जबकि 50 अन्य व्यक्तियों पर एफआईआर कराई है। थानाध्यक्ष मो. खुशबुद्दीन ने बताया कि हरे किशुन यादव व राम सिंह यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।

About Post Author

You may have missed