बांका में पति से विवाद होने पर महिला ने दो बच्चों के साथ खाया ज़हर, तीनों की मौत

बांका। बिहार के बांका में एक महिला ने पति से फोन पर विवाद के बाद अपने 2 बच्चों के साथ जहर खा लिया। महिला और उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसका इलाज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भागलपुर में चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही नवादा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना गुरुवार नवादा सहायक थाना क्षेत्र की है। घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष दीपक पासवान पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर मां और बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। वही नवादा थाना क्षेत्र के कोतवाली निवासी गुरुदेव साह की पत्नी चंपा देवी (34), बेटी 8 वर्षीय और 7 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के साथ घर में रहती थी। पति कश्मीर में में रहकर मजदूरी करता है। मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद का लेकर फोन पर पति से बात करने के दौरान नोकझोंक होने लगी। इसके बाद चंपा देवी ने खुद और अपने बेटी और बेटे के साथ कीटनाशक खा लिया। इसके बाद घर से अचानक शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर की ओर दौड़े। अंदर पहुंचे तो देखा कि सभी घर में जमीन पर गिरे थे। इस दौरान देखते ही देखते मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को मिलते ही नवादा थाना अध्यक्ष दीपक पासवान पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां बेटी को गंभीर अवस्था में देखते हुए आनन-फानन में इलाज करवाने के लिए भागलपुर भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि घटना के सही कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।

About Post Author