उपमुख्यमंत्री ने किया खुसरूपुर नगर पंचायत में सम्राट अशोक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास

* सम्राट अशोक भवन के निर्माण से नगरीय प्रशासन के सुदृढ़ीकरण में मिलेगी मदद
* 1 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से होगा निर्माण


पटना। पटना के खुसरूपुर नगर पंचायत के अंतर्गत वार्ड संख्या-4 में आयोजित कार्यक्रम में सम्राट अशोक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि सम्राट अशोक भवन के निर्माण से नगरीय प्रशासन के सुदृढ़ीकरण में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार सभी शहरी निकायों में सम्राट अशोक भवन के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध है एवं इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है। बिहार सरकार शहरी आबादी के नगरीय सुविधाओं की बेहतरी हेतु प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि खुसरूपुर नगर पंचायत के अंतर्गत सम्राट अशोक भवन का निर्माण 1 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से होगा।


उन्होंने कहा कि खुसरूपुर नगर पंचायत 2004 से कार्यरत है। नगरीय प्रशासन के शुभम संचालन हेतु सम्राट अशोक भवन के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। शहरी आबादी को नगरीय सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में तत्परता से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि नगर विकास प्रमंडल के अंतर्गत संचालित कार्यों में दैनिक रूप से समुचित अनुश्रवण एवं देखभाल की जरूरत होती है। आवश्यकता इस बात की है कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, शहरों की साफ-सफाई, नाला की उड़ाही, जल निकासी सौंदर्यीकरण एवं अन्य नगरीय सुविधाओं से संबंधित कार्य के समुचित अनुश्रवण आवश्यक है। इसके लिए विभागीय बैठकों के माध्यम से निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करें। आगे आने वाले दिनों में बिहार सरकार शहरी निकायों में बेहतर नगरीय सुविधा दिखेगी।
कार्यक्रम के दौरान बख्तियारपुर के विधायक अनिरुद्ध कुमार, बाढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. सियाराम सिंह, पूर्व विधायक रणविजय सिंह, खुसरूपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष मानिक लाल प्रसाद, उपाध्यक्ष विशाल कुमार, बाढ़ जिला महामंत्री उमेश कुमार, वार्ड पार्षद रंजू सिंह, मिंटू कुमार, नजमा खातून, रेखा देवी, गुड्डू कुमार, अशोक कुमार, सुरुचि कुमार, प्रतिमा कुमारी, विष्णु चौबे सहित अन्य पार्षद, कार्यपालक पदाधिकारी सिद्धार्थ हर्षवर्धन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

About Post Author