बक्सर में किशोरी का यौन शोषण का विडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर कई नाबालिगों को बना चुका शिकार

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले में शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ शारीरिक सम्बंध बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोप है कि युवक द्वारा झांसा दे शारीरिक सम्बंध तो बनाया ही गया साथ ही उसका वीडियो भी बना कर वायरल कर दिया गया। जिसके शिकायत पर महिला पुलिस द्वारा त्वरित करवाई करते हुए बगेन गोला से युवक को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन की जा रही है। साथ वह वायरल वीडियो भी पुलिस के हाँथ लग गई है। वही दूसरी तरफ पीड़िता का कोर्ट के निर्देश पर महिला थाना पुलिस ने मेडिकल जांच करा रही है। वही युवक को न्यालालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार सिकरौल थाना क्षेत्र के एक किशोरी जो आरा जिला के पीरो में रहती थी। वहीं पर जीवन यापन को लेकर निजी कार्य करती थी। इसी दौरान बगेन गोला थाना क्षेत्र के गजानंद ठाकुर के संपर्क में किसी तरह से आ गई। उसके बाद गजानंद ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। यह कार्य आरोपित द्वारा किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर लगातार कई बार गलत कार्य कर रहा था। बताया गया कि आरोपित इतने पर ही नही रुका बल्कि वह किशोरी का एक गलत वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल कर दिया।पीड़िता ने तत्काल इसकी सूचना महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

About Post Author

You may have missed