अररिया में भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद को अपराधियों ने मारी गोली।

अररिया।अररिया से बड़ी खबर आ रही है।फारबिसगंज में दो दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद अमित कुमार को अनशनस्थल पर ही गोली मार दी गई है। पार्षद ने पूर्व में ही जान से मारने की धमकी दिए जाने की पुलिस से लिखित शिकायत की थी। बताया जाता है की रात करीब पौने ग्यारह बजे पार्षद को अनशनस्थल पर ही गोली मारी गयी है।अनुमण्डल अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें पूर्णिया रेफर कर दिया है। मौके पर फारबिसगंज थाने से विमल कुमार मंडल के अलावे पुलिस बल ने भी अस्पताल पहुंचकर घायल पार्षद का बयान लिया है। घटना की सूचना पर बड़ी संख्यां में लोग देर रात होने के बावजूद भी पार्षद को देखने अस्पताल पहुंचे।बताया जाता है कि घटना के समय पार्षद अनशन के लिए बनाए गए मंच पर लेटे हुए थे वहां पर कोई नहीं था। इसी बीच अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। इससे पहले वार्ड पार्षद के द्वारा बुधवार को थाना में लिखित सूचना देकर अनशन के दौरान अपनी जान की खतरा बताते हुए सुरक्षा देने के लिए गुहार लगाया गया था। वार्ड पार्षद नगर परिषद भवन निर्माण मामले में मूल संचिका गायब होने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए आमरण अनशन पर बैठे हुए थे।

About Post Author

You may have missed