किंग महेंद्र के निधन से खाली हुई सीट पर अनिल हेगड़े जायेगें राज्यसभा, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने दी जानकारी

पटना। बिहार में राज्यसभा उप चुनाव में राज्यसभा की एक सीट के लिए उप चुनाव की घोषणा हो चुकी है और अब जनता दल यूनाइटेड ने इस उपचुनाव वाली सीट पर अनिल हेगड़े को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। पार्टी के तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इसकी अधिकारिक जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार, राज्यसभा के सदस्य रहे किंग महेंद्र के निधन के बाद एक सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड से ही किसी उम्मीदवार को बाकी बचे कार्यकाल के लिए राज्यसभा का सदस्य बनना है, और अब पार्टी ने संगठन में लंबे अरसे से काम करने वाले अनिल हेगड़े को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इसकी अधिकारिक जानकारी साझा कर दी है, वही पिछले दिनों राज्यसभा सदस्य डॉ महेंद्र प्रसाद का निधन हो गया था, महेंद्र प्रसाद कई दफे राज्यसभा के सदस्य रहे जनता दल यूनाइटेड समेत अन्य दलों से भी राज्यसभा के लिए चुनकर जाते रहे। उनके निधन के बाद यह कयास लगाया जा रहा था कि किंग महेंद्र के परिवार वालों को इस खाली हुई सीट पर राज्यसभा भेजा जा सकता है।

About Post Author

You may have missed