अनंत सिंह के करीबी कन्हैया सिंह पुलिस हिरासत में

बाढ़। मोकामा के बाहुबली निर्दलीय विधायक एवं मुंगेर से लोकसभा चुनाव लड़ने का शंखनाद करने वाले अनंत सिंह के करीबी बेढना निवासी कन्हैया कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ दर्ज मुकदमों के कारण अस्पताल में ही उसको हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ दूसरे जिलों में मुकदमा दर्ज होने की सूचना मिली है। कन्हैया सिंह के अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।
बता दें कि पिछले दिनों बाढ़ के वेढना गांव के समीप स्थानीय अपराधी प्रताप सिंह और ऋषि सिंह ने कन्हैया सिंह को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। कन्हैया सिंह का पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद अपने फर्द ब्यान में कन्हैया सिंह ने पुलिस को बताया था कि उक्त गोलीकांड को अंजाम देने के लिए जदयू प्रवक्ता व विधान पार्षद नीरज सिंह ने षडयंत्र रचा था, क्योंकि लदमा में हुए नरमुंड महासभा में भीड़ जुटाने के लिए नीरज सिंह ने कहा था। उसके बाद प्रताप सिंह और ऋषि सिंह ने ललन सिंह और विवेका पहलवान के सभा के ठीक अगले दिन देर शाम बेढना गांव में कन्हैया कुमार उर्फ कन्हैया सिंह को गोली मार दी थी। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। इस गोली कांड के बाद काफी दिनों तक आरोप प्रत्यारोप का दौर चला था। जिसके बाद एसटीएफ ने उक्त दोनों अपराधियों को कोलकाता से गिरफ्तार करने में सफलता पाई थी।

About Post Author

You may have missed