अनंत का ललन पर प्रहार: भूत भगाना है तो अभी भगाएं

बाढ़ (अखिलेश्वर सिन्हा)। मोकामा के बाहुबली विधायक अनन्त सिंह के मुंगेर लोकसभा से चुनाव लड़ने की तैयारियों के बीच अनंत सिंह ने भारी लाव लश्कर के साथ बेलछी प्रखंड से रोड शो निकाला, रोड शो बेलछी से शुरू हुआ। जो छोटे सरकार के पैतृक गांव लदमा पहुंच कर आम सभा में तब्दील हो गया। जहां अनंत सिंह ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान विधायक अनंत सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी ललन सिंह पर प्रहार करते हुए कहा कि वह कहते हैं कि 2 महीना में भूत भगाएंगे लेकिन वह 2 महीना बाद क्षेत्र में नजर भी नहीं आने वाले हैं, अगर उनको भूत भगाना है तो अभी भगाएं, बाद में क्यों? सभा के दौरान अनंत सिंह का स्टेज लोगों के अत्यधिक संख्या में चढ़ जाने के कारण अचानक गिर गया। जिससेेेे कुछ समय के लिए सभा स्थल पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

बता दें की मुंगेर लोकसभा काफी हॉट सीट बना हुआ है। यहां से दो दिग्गजों की लड़ाई होने की संभावना है। जहां एक ओर बिहार सरकार में मंत्री व जदयू के कद्दावर नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने मुंगेर लोकसभा से चुनाव लड़ने की रणभेरी बजा दी है। वहीं दूसरी ओर मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने भी ताल ठोंक दिया है। जिससे यह सीट सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों कद्दावर नेता शक्ति प्रदर्शन करने में थोड़ा सा भी नहीं चूक रहे हैं। मुंगेर लोकसभा में ताबड़तोड़ रोड शो व जनसभाएं हो रही है।

About Post Author

You may have missed