अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू: 52 दिनों तक चलेगी यात्रा, 6 लाख श्रद्धालु करेंगे दर्शन

नई दिल्ली। अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होने वाली है। इस बार यह यात्रा 19 अगस्त तक चलेगी। 2023 में 1 जुलाई से यात्रा शुरू हुई थी। इस बार यात्रा 52 दिन की रहेगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल यानी आज से शुरू हो गए हैं। सरकारी आदेश के मुताबिक 13 से 70 साल की उम्र तक के भारतीय नागरिक अमरनाथ यात्रा कर सकते हैं। यात्रा के लिए जरूरी मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने की प्रक्रिया चल रही है। 15 अप्रैल से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए श्राइन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं। मोबाइल एप्लिकेशन से रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो श्री अमरनाथजी यात्रा ऐप डाउनलोड करनी होगी। वहीं, पंजाब नेशनल बैंक, एसबीआई, यस बैंक और जम्मू और कश्मीर बैंक से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
6 लाख यात्रियों के हिसाब से हो रही है तैयारी
पिछली बार करीब 4.50 लाख श्रद्धालु आए थे। इस बार 6 लाख यात्रियों के आने की संभावना है। यात्रा कम दिनों की है और भीड़ ज्यादा रहेगी, इसलिए इंतजाम भी ज्यादा किए जा रहे हैं। पूरे रूट पर खानपान, रुकने और हेल्थ चेकअप के लिए व्यवस्था होगी। ऑक्सीजन बूथ, आइसीयू बेड, एक्स रे, सोनोग्राफी मशीन और लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट से लैस दो कैंप अस्पताल की तैयारियां चल रही हैं।
इस बार सड़के चौड़ी, गुफा तक गाड़ियां लेकर पहुंच चुकी बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन की टीम
पहले पहलगाम से गुफा तक 46 किमी लंबा रास्ता 3 से 4 फीट और बालटाल वाला रूट 2 फीट चौड़ा था। अब इसे 14 फीट तक चौड़ा किया है। बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक, बालटाल से गुफा तक का 14 किमी रूट 7 से 12 फीट तक चौड़ा हो गया है। यह मोटरेबल रोड है। साथ ही हेलिकॉप्टर की सर्विस भी उपलब्ध है। बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन ने 6 नवंबर 2023 को अमरनाथ गुफा तक गाड़ियों का काफिला पहुंचा दिया था। इसका एक वीडियो भी बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया था। बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन ने अमरनाथ की सड़क को संगम बेस कैंप से गुफा तक और बालटाल के माध्यम से संगम टॉप तक सड़क को चौड़ा कर दिया गया है। यात्रा के दौरान मेडिकल सर्टिफिकेट, 4 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, आरएफआईडी कार्ड, ट्रैवल एप्लिकेशन फॉर्म अपने साथ रखें। फिजिकल फिटनेस के लिहाज से हर रोज 4 से 5 किलोमीटर पैदल चलने की प्रैक्टिस करें। सांस वाला योग जैसे प्राणायाम और एक्सरसाइज करें। यात्रा में ऊनी कपड़े, रेनकोट, ट्रैकिंग स्टिक, पानी बॉटल और जरूरी दवाओं का बेग अपने साथ रखें।

About Post Author

You may have missed