आगमी 2024 लोकसभा चुनाव में बिहार के सभी 40 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी लोजपा (रा) : चिराग पासवान

  • चाचा पशुपति से गठबंधन इस जीवन में संभव नहीं : चिराग

पटना। बिहार के नालंदा में रवि‍वार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के बयान के बाद लोजपा(रा) सुप्रीमो चिराग पासवान ने भी संकेत दिए हैं कि उनकी पार्टी भी बिहार में लोकसभा की सभी 40 सीटों पर चुनावी मैदान में उतरेगी। वही चिराग पासवान ने कहा कि हर पार्टी अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है, अमित शाह भी वही कर रहे हैं। वही आगे लोजपा(रा) सुप्रीमो ने कहा कि उनकी पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्‍होंने कहा कि वे हाल ही में अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए बिहारशरीफ-नालंदा गए थे और आज वे मोकामा जा रहे हैं। उनकी पार्टी स्‍ट्रक्चर बिहार के सभी लोकसभा क्षेत्रों में है और सभी जगहों पर अच्‍छा काम हो रहा है। वही अपने चाचा पशुपति कुमार पारस की पार्टी रालोजपा के साथ गठबंधन के सवाल पर चिराग ने कहा कि इस जीवन में तो यह संभव नहीं है कि वे उनसे जुड़ेंगे। बता दे की चिराग पासवान, पशुपति कुमार पारस और उपेंद्र कुशवाहा खुलकर BJP का समर्थन कर रहे हैं। तीनों ही 2024 में लोकसभा चुनाव में BJP के साथ गठबंधन की आस लगा रहे थे, लेकिन अमित शाह की घोषणा के बाद इन्‍हें बड़ा झटका लगेगा। अमित शाह ने रविवार को नालंदा की रैली में दावा किया था कि BJP बिहार में लोकसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वही लोकसभा चुनाव की तैयारी के अलावा चिराग पासवान ने CM नीतीश पर रामनवमी पर सासाराम और बिहारशरीफ में हुई हिंसा को लेकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार राज्‍य के गृहमंत्री हैं, उनका इंटेलीजेंस कहां था? घरों की छतों पर पत्थर कैसे जमा किया गए और सासाराम और बिहारशरीफ के जिला प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं थी। इसके लिए कौन जिम्‍मेदार है? वही चिराग ने कहा कि राज्‍य सरकार दोनों ही जगहों पर हिंसा रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है। नीतीश कुमार की पार्टी इस कांड के लिए BJP को नीतीश कुमार की पार्टी साजिश के लिए BJP को जिम्‍मेदार ठहरा रही है। अगर ऐसा है तो उन नेताओं को ठोस सबूतों के साथ बेनकाब कर आरोपियों को गिरफ्तार करें और उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाएं।

About Post Author

You may have missed