उड़ीसा रेल हादसे के बाद बिहार बीजेपी के सभी कार्यक्रम को किया स्थगित, सम्राट चौधरी ने दी जानकारी

पटना। ओडिशा के बालेश्वर में भयावह रेल दुर्घटना में अबतक 238 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, नौ सौ से अधिक लोग घायल हैं। तीन ट्रेनों की बीच भीषण टक्कर से हुए इस हादसे से पूरा देश सदमे में है। इसी कड़ी में भाजपा ने देशभर में होने वाले अपने कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ओडिशा में ट्रेन हादसे को लेकर गोपालगंज में उनका कार्यक्रम नहीं होगा। बिहार में भाजपा के सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। भाजपा के राज्य सभा सांसद सुशील कुमार मोदी के सीतामढ़ी में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि गोपालगंज में आज उनका प्रवास था। हालांकि, ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर कार्यक्रम को पूर्ण रूप से स्थगित किया जाता है। यह पूरे देश के लिए दुख की घड़ी है। हम सभी को मृतकों के परिवार के साथ रहना चाहिए।

About Post Author

You may have missed