PATNA : राजगीर में होने वाले आहूत प्रशिक्षण शिविर के तैयारी को लेकर राज्य मुख्यालय एस.के.पुरी में विषय निर्धारण समिति की बैठक

पटना। लोजपा (रामविलास) ने 22 सितंबर से 24 सितंबर 2022 को राजगीर में आहूत प्रशिक्षण शिविर के तैयारी के लिए पार्टी के राज्य मुख्यालय एस.के.पुरी पटना में विषय निर्धारण समिति की बैठक किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा की अध्यक्षता में आहूत बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. शाहनवाज कैफी, डॉ. अच्युतानंद सिंह, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद हुलास पाण्डेय, पार्टी के प्रधान महासचिव संजय पासवान, युवा लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, संजय चौधरी ने भाग लिया। बता दे की राजगीर प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान करेंगे। शिक्षा नीति, आर्थिक नीति, विदेश नीति जैसे विषयों पर इन विषयों के ज्ञाता और विशेषज्ञ को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है।

वही इस प्रशिक्षण शिविर में पार्टी का मिशन 2024-2025 की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षत किया जायेगा। जो गांव और गरीबों के बीच जाकर काम करने के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बिहार फस्ट, बिहारी फस्टश् विजन डॉक्युमेंट को आम जनता तक पहुचाएंगे। वही इस प्रशिक्षण शिविर से कुम्हार के आवा(भट्टी) की भांति एक-एक कार्यकर्ता पूर्ण रूप से तैयार होकर पार्टी को संगठन से सरकार तक पहुचाएंगे।

About Post Author

You may have missed