सुधाकर सिंह के बयानों पर भड़के कृषि मंत्री, कहा- वह कोई प्रधानमंत्री नहीं जो उसकी बात सुनी जाए

पटना। बिहार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत आरजेडी नेता सुधाकर सिंह पर आज जमकर बरसे, उन्होंने कहा कि  पूर्व कृषि मंत्री वह कह रहे है, मीडिया के लोग बराबर उनकी बातों को लगातार उठा रहा है। क्या है मंडी कानून। वो जो कहेंगे वही होगा क्या। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार काम कर रहे। कृषि विभाग भी काम कर रहा है। क्या वह प्रधानमंत्री है वह जो बोलेंगे वही होगा। कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा कि 2700 करोड़ रुपए की लागत से बाजार समिति का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसके आगे भी अगर जरूरत पड़ेगी तो और भी पैसा लगाया जाएगा। कोई गोदाम बनाने के लिए तो इतना पैसा नहीं लगाया जा रहा है। इससे संबंधित कुछ कानून भी आगे जरूर आएगा। अभी लगातार सरकार की तरफ से काम किया जा रहा है। इस चीज को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव खुद चिंतित है आगे इसको लेकर कुछ ना कुछ जरूर किया जाएगा। गंगा नदी के किनारे जो हमारे किसान भाइयों का जमीन है उसको लेकर भी हम काम कर रहे हैं वहां पर जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। पहले से भी इसको लेकर योजना चल रही थी। लेकिन उस में कुछ बदलाव किया गया है अभी हम ने कुल 13 जिलों को जैविक खेती के लिए जोड़ा है आगे और जिलों को जोड़ने का काम चल रहा है। इन दिनों पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर है। सुधाकर सिंह कुछ दिन पहले प्राइवेट किससे बिल लाने की भी बात कर रहे थे इसको लेकर भी उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा था। आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह द्वारा नीतीश पर लगातार हमला करने पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा की यह गठबंधन बीजेपी के खिलाफ है और गठबंधन का कोई नेता सरकार के खिलाफ बोलता है तो ओ सीधे बीजेपी के नीतियों के समर्थन कर रहा है। आरजेडी के अधिवेशन में प्रस्ताव पारित हुआ था की कोई लालू जी और तेजस्वी को छोड़कर कोई भी गठबंधन पर नही बोलेगा,लेकिन ऐसा हो रहा है राष्ट्रीय अध्यक्ष इसको गंभीरता से देख रहे है बीजेपी डरी हुई है और बीजेपी के बड़े मोहरे है।

About Post Author

You may have missed