गोपालगंज में आम तोड़ने के विवाद तेजाब से हमला; पीड़ित ने भाई और भतीजे पर लगाये आरोप, जांच में जुटी पुलिस

  • झुलसे अवस्था में पीड़ित को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव में देर रात 55 वर्षीय व्यक्ति के चेहरे पर तेजाब से हमला कर दिया गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। झुलसे अवस्था में परिजनों ने तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं इस हमले का आरोप झुलसे व्यक्ति ने अपने भाई और भतीजे पर लगाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि हमीदपुर गांव निवासी पीड़ित द्विजेन्द्र तिवारी और राजेश तिवारी आपस में भाई हैं। किसी न किसी बात को लेकर दोनों के बीच पूर्व से ही विवाद चल रहा था। इसी बीच गुरुवार की शाम आम के बगीचे में आम तोड़ा जा रहा था। आम तोड़ने वालों ने गलती से उस पेड़ से 5 किलो आम तोड़ लिया। जिस पेड़ से आम तोड़ने की मनाही थी। इस घटना के बाद राजेश तिवारी और द्विजेन्द्र तिवारी के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

वही घटना के बाद पीड़ित ने अपने भाई राजेश तिवारी और भतीजा चंदन व हिमांशु पर जबरन पकड़ कर तेजाब से चेहरे और बाल को जलाने का आरोप लगाते हुए बताया कि पूर्व से ही किसी न किसी बात को लेकर विवाद करते रहते थे। हमेशा कहा करते थे कि इसके चेहरा और बाल से एलर्जी है। आज 5 किलो आम के लिए तीनों ने मिलकर पटक दिया और चेहरे पर तेजाब डाल दिया गया। जिससे चेहरा जल गया। फिलहाल पीड़ित का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

About Post Author

You may have missed