ट्रेन में यात्रियों से मारपीट व लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रेल पुलिस ने की कारवाई

पटना। पटना में रेल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रेल यात्रियों से मारपीट व लूटपाट मामले में 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वही इसकी जानकारी रेल SP अमृतेन्द शेखर ठाकुर ने दी है। वही गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुजित कुमार सिंह व ब्रजेश कुमार सिंह के तौर पर हुई है। हालांकि, दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। रेल SP ने बताया कि 4 नवंबर को अपराधियों ने चलती ट्रेन में सत्यम प्रसाद साह के साथ लूटपाट की थी। विरोध करने पर यात्री को मारपीट कर घायल कर दिया था। वही घायल यात्री के बयान पर रेल थाने में मामला दर्ज हुआ था। सीडीआर के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी हुई है। बदमाशों के पास लूटी गई मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान 2 अन्य अपराधियों के नाम का खुलासा हुआ है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जांच के बाद पीड़ित को मोबाइल सौंप दिया जाएगा।

About Post Author

You may have missed