नालंदा में चार बच्चों की मां प्रेमी के साथ हुई फरार, पति ने दर्ज कराया मामला

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में शादी के 17 साल बाद चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला के पति ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। मामला नालंदा के बिंद थाना इलाके के एक गांव की है। प्रेमी युवक है जो उसी के गांव रहने वाला है। इस पूरी घटना का सबसे रोचक पहलू यह है कि महिला के चार बच्चे हैं इनमें से दो को अपने साथ ले गई है और दो बच्चों को उसने पति के लिए छोड़ दिया है। इस पूरे मामले में महिला के पति ने पुलिस को बताया है कि 17 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद सब ठीक चल रहा था। उन लोगों के चार बच्चे भी हुए। पति ने गांव के ही एक युवक पर पत्नी को ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पति ने ये भी बताया कि पत्नी पहले भी उस युवक के साथ भागी थी लेकिन कुछ महीने साथ रहने के बाद फिर वापस घर आई थी। तब पत्नी ने कसम खाकर कहा था कि दोबारा ऐसी गलती नहीं करेगी।  कसम खाने के बाद थी उसने फिर वही काम किया। उसके दो बच्चे मां के बिना परेशान हैं। यह पूरा मामला नालंदा के बिंद थाना इलाके के एक गांव का है। दरअसल विवाहिता युवक के प्यार में इस कदर खो गई कि वह घर-परिवार सबको भूल गई। स्थानीय लोगों से जानकारी मिली है कि महिला को पहले भी समझाया गया था।  लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ। बीते रविवार की देर रात इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पति ने पत्नी की सारी करतूत पुलिस को थाने में बताई। इस घटना को लेकर इलाके में तरह तरह की चर्चा हो रही है। इस मामले में बिंद थाना प्रभारी रौशन कुमार ने बताया कि पीड़ित की ओर से पुलिक को आवेदन दिया गया है। पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है। थानाध्य ने बताया कि गांव के ही एक युवक पर यह आरोप लगाया गया है। जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस पति के संपर्क में है और छापेमारी कर रही है।

 

About Post Author

You may have missed