February 24, 2026

बेगूसराय में मामूली विवाद में घंटो सड़क जाम : 2 गुटों के बीच जमकर हुई मारपीट, गाड़ी का हॉर्न बजाने को लेकर हुआ विवाद

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिलें के हड़ताली चौक पर गाड़ी का होरन बजाने के विवाद मे उस वक्त अजीबोगरीब नजारा उत्पन्न हो गया। जब 2 पक्ष आपस में मारपीट शुरू कर दिया। वही बीच सड़क पर यह नजारा काफी देर तक चलता रहा। जिससे राह चलने वाले लोगो को काफी परेशनीयों का सामान करना पड़ा। इस दौरान दोनों पक्ष आपस में इतने गुस्से मे थे की किसी को सुनने को तैयार नहीं थे। वही इस दौरान बीच-बचाव करने वाले लोगों पर एक पक्ष के लोग मारपीट पर उतारू हो जा रहे थे। बता दे की पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के हारताली चौक के समीप की है। बता दे की शहर का हारताली चौक यहां समाज के हर तबके के लोग चाय की चुस्की लेने पहुँचते हैं। आज भी कुछ ऐसा ही भीड़ चाय के दुकान पर मौजूद था। इसके पहले कि लोग कुछ समझ पाते 2 पक्ष आपस में लात घुसा बरसाने लगे। बताया जा रहा है कि गाड़ी के होरन बजाने के कारण एक पक्ष के द्वारा इसका विरोध किया गया।

वही इसको लेकर दोनों आपस मे भीड़ गए और एक दूसरे को भद्दी-भद्दी गाली देने लगे। जिसके बाद बात और आगे बढ़ गई और बीच सड़क पर ही घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। जिसके बाद आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वही चौक पर मौजूद लोगों के द्वारा बीच-बचाव किया गया तो दूसरे पक्ष के लोग बीच-बचाव करने वाले पर ही गिर गए। वही उन्हें भी गाली गलौज करते देखे गए। यह नजारा रहा जाकर काफी देर तक चलता रहा बाद में काफी समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ और दोनों पक्ष अपने-अपने घर की ओर लौट गए। फिलहाल इस घटना को लेकर वहां काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

You may have missed