PATNA : दानापुर में अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने स्टाफ को पीटा, हंगामा कर जमकर काटा बवाल

पटना। राजधानी पटना के एक अस्पताल में शुक्रवार सुबह जमकर बवाल मच गया। सड़क हादसे में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजन ने अस्पताल के कर्मियों से मारपीट कर दी। इसके बाद अस्पताल में गहमागहमी का माहौल हो गया। युवक का शुक्रवार सुबह ही ट्रक से एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। घटना के संबध में बताया जा रहा हैं की दानापुर थाना इलाके के आदमपुर महादलित मोहल्ला निवासी 32 साल के धीरज कुमार शुक्रवार को कहीं जा रहा था। तभी खगोल रोड पर लेखा नगर मोड़ के पास हाईवा ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सगुना मोड़ स्थित हाइटेक अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। हालांकि उसे बचाया नहीं जा सका। वही धीरज की मौत के बाद उसके परिजन बेकाबू हो गए। उनका अस्पताल के स्टाफ से शव लेने और बिल देने की बात पर विवाद हो गया। देखते ही देखते परिजन ने अस्पताल कर्मियों को पीट दिया। इसके बाद पुलिस को मारपीट की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाने की कोशिश की।

You may have missed