मुजफ्फरपुर में नदी किनारे एक परिवार के तीन लोगों के शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में नदी में तीन शव मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना गायघाट थानाक्षेत्र के केवटसा कटरा मोड़ चौक के पास बागमती नदी की है। तीन शव मिलते ही नदी किनारे लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने गायघाट थाना और बेनीबाद ओपी पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी के मुताबिक़, बताया जा रहा हैं की तीनो शव नदी के पानी में बह कर आया है। शव को देखकर लोग तरह-तरह की बातें करने लगे हैं। महिला और एक बच्ची का शव नारियल के रस्सी से बंधा था। साथ ही बगल में एक पुरुष का भी शव था। शव को देखकर पता चलता है कि महिला की उम्र 25 साल के आसपास है, बच्ची 9 साल की है, जबकि पुरुष की उम्र करीब 30 साल होगी। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। जांच के बाद ये साफ़ हो पायेगा कि ये हत्या है या आत्महत्या है। बताया जा रहा है कि तीनो एक ही परिवार के लोग हैं।

You may have missed