छपरा : अपने ही स्कूल के शिक्षक को छात्र ने फोन करके दी जान से मरने की धमकी, पीड़ित ने विद्यार्थी सहित 3 अज्ञात लोगों पर दर्ज कारवाई FIR
छपरा। बिहार के छपरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। समाज में गुरु को भगवान से ऊपर का दर्जा दिया गया है। गुरु की किसी व्यक्ति के भविष्य निर्माण में अहम भूमिका होती है। लेकिन छपरा जिले में गुरु शिष्य के रिश्ते के शर्मसार करनेवाली घटना सामने आई। जहाँ एक छात्र ने अपने ही शिक्षक को जान से मारने की धमकी दी है। बता दे की मामला छपरा के पानापुर थाना क्षेत्र के कौंध भगवानपुर हाई स्कूल का है। वही इस धमकी के बाद शिक्षक ने अपने जानमाल की सुरक्षा की गुहार प्रधानाध्यापक से लगाई है। वही उसके बाद शिक्षक ने पानापुर थाने में अपने ही विद्यालय के विद्यार्थी सहित 3 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि 16 सितंबर को विद्यालय के कैंपस के बाहर 3 विद्यार्थी खड़े थे। शिक्षक द्वारा पूछे जाने पर गाली गलौज करते वहां से निकल गए। जिसके बाद मोबाइल फोन के जरिए शिक्षक और शिक्षक की पत्नी को जान से मारने की धमकी दी गई है। शिक्षक ने अपनी जान की रक्षा के लिए पानापुर थाने में आवेदन देकर जानमाल के सुरक्षा की गुहार लगाया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कारवाई में जुट गई।


