December 8, 2025

PATNA : एनडीए का गठबंधन टूटने के पीछे पीएफआई का बड़ा हाथ रहा है  ; संजय जायसवाल

पटना। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश  कुमार, प्रधानमंत्री बनने का सपना बेकार है, वो कभी पीएम नहीं बन सकते। वही उन्होंने कहा कि सच तो ये है कि बिहार में एनडीए का गठबंधन टूटने के पीछे पीएफआई का बड़ा हाथ रहा है। बिहटा के एक निजी होटल में आयोजित भाजपा की प्रेस वार्ता में जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार केवल एक स्टांप सीएम हैं। वही उनका रिमोट कंट्रोल लालू प्रसाद यादव के पास है, जिससे वह कंट्रोल कर रहे हैं। वही जिसका नतीजा है कि जब मन किया किसी को मंत्री से हटा दिया, जब मन किया मंत्री पद पर किसी को बैठा दिया।

वही संजय जायसवाल ने आगे कहा कि पिछले 27 साल में नीतीश कुमार कई बार कैबिनेट मंत्री रहे हैं। इसके अलावा 8 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे लेकिन उन्हें विपक्ष के लोग चने के झाड़ पर चढ़ा रहे हैं और प्रधानमंत्री बनने का सपना दिखा रहे हैं, लेकिन यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। जायसवाल ने नीतीश कुमार चैलेंज भी किया की 2024 का चुनाव अकेले दम पर लड़कर दिखाएं। वही उन्होंने कहा कि फुलवारीशरीफ में पीएफआई के एजेंट पकड़े गए और यहां तक कि देश में कहीं भी बड़ी घटना होती है तो बिहार से जरूर उसका नाता रहता है।

You may have missed