December 17, 2025

PATNA : हल्ला बोल रैली में शामिल होने दिल्ली जाएंगे पटना के कांग्रेसी, महानगर कांग्रेस की बैठक में हुआ फैसला

पटना। पटना महानगर जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक जिला कांग्रेस मुख्यालय नेशनल हॉल कांग्रेस मैदान कदमकुंआ में संपन्न हुई। जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं जिलास्तर के पदाधिकारीगण एवं प्रखंड अध्यक्षगण शामिल हुए। वही कांग्रेस समर्थित बिहार सरकार के समग्र विकास में कांग्रेसजन की भूमिका, बिहार में पिछ्ले 16 सालों में भाजपा के द्वारा भ्रष्टाचारी राजनीति एवं अपराध, अर्थतंत्र पर लगाम लगाने के साथ भाजपा शासन काल में बेलगाम नौकरशाही व संपन्न वर्गो की हिस्सेदारी पर रोक लगाने पर बल दिया गया। वही शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार हेतु न्यूनतम आर्थिक साख, निर्णय प्रक्रिया में प्रतिनिधित्व के साथ विशेष अवसर पर आधारित हिस्सेदारी पर विशेष रूप से चर्चा हुई। वही जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि रंजन ने का कहा की कांग्रेस का बिहार सरकार के सत्ता में भागीदारी की वजह से बिहार सरकार के ख़िलाफ़ सडकों पर भले कांग्रेस के संघर्ष कम हों। मगर जनता की समस्याओं को लेकर बिहार सरकार के मंत्रियों एवं अधिकारियों पर यथोचित दबाव बनाने से हम परहेज नहीं करेंगे। हम ऐसी समाजिक व्यवस्था के लिए आगे बढ़ना है। जिसमें मात्र सत्ता की वासना से प्रेरित राजनीति के बजाए निर्बल और असहाय लोंगो के दुख-दर्द को मिटाने का ही लक्ष्य सर्वोच्च होगा। हम ऐसे समाज का संकल्प लेते हैं। जिसमें समाज के अंतिम पायदान पर बैठा मानव हमारी प्राथमिकता होगी।

वही उन्होंने कहा कि मंहगाई की चक़्की में पिस रहे निम्न मध्यम वर्ग एवं गरीबों की मांग को लेकर 4 सितम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित हल्ला बोल रैली में पटना महानगर कांग्रेस की सशक्त भागीदारी रहेगी। बता दे की कांग्रेस की विरासत में ही जद्दोजहद और संघर्ष रहा है।चाहे अंग्रेजों के ख़िलाफ़ स्वतंत्रता संग्राम हो या फिर आज के दौर में हिन्दुस्तानी गंगा, जमुनी, संस्कृति की रक्षा की बात हो कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनता की बुलंद आवाज बनकर सड़क से संसद तक संघर्ष करती है। वही 4 सितंबर को हल्लाबोल रैली में शामिल होने के लिए आवाहन किए गए एवं पटना महानगर कांग्रेस कमिटी के सैकड़ो कार्यकर्त्तागण हल्ला बोल रैली में शामिल होकर रैली को सफल बनाने का संकल्प लिए। वही जिला काँग्रेस प्रवक्ता निशांत ने उपस्थित कांग्रेस जनों के बीच बदले राजनैतिक परिदृश्य और समीकरण में जन सरोकार के मसले पर कांग्रेस की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की और खुल कर अपने विचार व्यक़्त किए।

You may have missed