PATNA : जन अधिकार पार्टी के राजभवन मार्च पर लाठीचार्ज, पुलिस ने डाक बंगला चौराहे से कार्यकर्ताओं को वापस लौटाया

  • पुलिस की लाठीचार्ज से कई जाप कार्यकर्ता हुए घायल, कई कार्यकर्ता हिरासत में

पटना। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी और अग्निपथ योजना के खिलाफ जन अधिकार पार्टी ने आज राजभवन मार्च करने का आह्वान किया था। केंद्र सरकार के खिलाफ जाप कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और हंगामा मचाया। राजभवन की ओर बढ़ रहे जाप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोका जब जाप कार्यकर्ता आगे बढ़ने लगे तब पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने राजधानी पटना में सड़क पर उतर कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव और पार्टी के नेता राजू दानवीर भी मौजूद थे। पुलिस की लाठीचार्ज से कई जाप कार्यकर्ता घायल हो गये है। कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया है। पप्पू यादव ने कहा कि तीन-तीन बार लाठीचार्ज किया गया। क्या करे गोली खिलवा दें। एक का तो आंख भी फोड़ दिया है। पार्टी के नेता प्रेमचंद्र सहित तीस महिलाओं को हिरासत में लिया गया। पप्पू यादव ने कहा कि मोदी से भारत को मुक्ति चाहिए। जब तक हमारी मांग नहीं पूरी होगी तब यह आंदोलन जारी रहेगा। सबसे ज्यादा अपराधी बीजेपी के शासन में हो रहा है। पप्पू यादव ने कहा कि महंगाई से मुक्ति चाहिए। मोदी सरकार के नीतियों के खिलाफ आगे भी लड़ाई लड़ते रहेंगे।

About Post Author

You may have missed