February 12, 2026

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के प्रदेश संसदीय बोर्ड की बैठक समाप्त, बैठक में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी के संभावित प्रत्याशी पर विचार

पटना। बिहार में उत्पन्न राजनैतिक फेरबदल के बीच आज लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के प्रदेश संसदीय बोर्ड की बैठक संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया की वर्तमान राजनैतिक हालात में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद आदरणीय चिराग पासवान को पार्टी के लिए अगला रणनीति निर्धारित करने के लिए पूर्ण अधिकृत किया गया। वही बैठक में विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन चुनाव और विधानसभा के उपचुनाव के संबंध में अगली बैठक में निर्णय लिया जायेगा। आज की बैठक में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी के संभावित प्रत्याशी पर गहन समीक्षा किया गया। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुन्दन पासवान ने बताया कि उक्त बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, पूर्व विधायक राज कुमार साह, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, युवा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, सदस्यता प्रभारी संजय रविदास ने भाग लिया।

You may have missed