जमुई : सिमुलतल्ला में दिनदहाड़े अपराधियों ने दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार को मारी गोली, जांच में जुटी प्रशासन

जमुई। बिहार के जमुई में बदमाशों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। बता दे की यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अपराधी अंजाम दे रहे हैं। वही ताजा मामला जमुई के सिमुलतल्ला थाना क्षेत्र के गोपाला मारन गांव का है जहां दिनदहाड़े बदमाशों ने एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। वही घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही मृतक की पहचान गोकुल कुमार के रूप में हुई है। वही बताया जा रहा है की यह सिमुलतल्ला थाना क्षेत्र के लीलावरण गांव के रहने वाले थे। जो प्रभात खबर अखबार के रिपोर्टर थे। वही अपराधियों ने गोकुल कुमार दिनदहाड़े 3 गोली मारी थी। बता दे की एक गोली कनपटी, दूसरा सीने और तीसरा गोली पीठ में मारी गयी। जिससे उनकी मौत हो गयी। वही इस घटना से जमुई के पत्रकारों में शोक व्याप्त है।

वही घटना के संबंध में मृतक के पिता नागेंद्र यादव ने बताया कि घर से एक किलोमीटर दूर 5 बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वही पिता ने बताया कि घर से कुछ दूरी पर उनका खेत है जहां मकई लगाए थे। खेत में दवा का छिड़काव करना था। बताया जा रहा है की दवाई लाने के लिए गोकुल बाजार जा रहा था। तभी रास्ते में घेरकर गोली मारी गयी। मृतक के पिता ने इस दौरान 5 लोगों को भागते भी देखा। पिता का कहना है कि पिछले पंचायत चुनाव के मेरे बेटे ने अपनी पत्नी को मुखिया पद पर चुनाव लड़ाया था। तभी से मेरे बेटे के दुश्मन बहुत लोग हो गए हैं। वही सिमुलतल्ला थानाध्यक्ष विद्यानंद कुमार ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है जल्द ही सभी अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।

You may have missed