सहरसा में मंदिर से पूजा कर लौट रहे युवक की चाकू मारकर हत्या, ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम कर किया हंगामा

सहरसा। बिहार के सहरसा में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी है। वही घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। वही आक्रोशित लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कारवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। बता दे की सोमवार को अपराधियों ने युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया था। जिसके बाद आनन फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के चिकित्सकों ने DMCH रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। वही घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने शव के साथ प्रदर्शन किया। वही पंचवटी चौक पर शव को रखकर घंटों मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। जिससे आवागमन पूरी
तरह से बाधित हो गया। वही आक्रोशित ग्रामीणों के हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।

वही मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के संतनगर के निवासी दिलखुश कुमार के रुप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की अंतिम सोमवारी के दिन वह सिंघेश्वर स्थान से पूजा करके संतनगर स्थित अपने घर लौट रहा था। तभी इसी दौरान अमीर नामक युवक से किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद अमीर ने दिलखुश पर चाकू से हमला कर दिया। वही चाकू दिलखुश के पेट में जा लगी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वही परिजनों ने अपराधी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

About Post Author

You may have missed