January 24, 2026

PATNA : राजधानी समेत राज्य के कई जिलों में आज बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

पटना। बिहार में पटना समेत उत्तर और दक्षिण बिहार के कई जिलों में आज भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के पश्चिमी भाग में आकाशीय बिजली के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को सावधान रहने को कहा गया है। शनिवार को पटना समेत कई जिलों में शनिवार को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई। पटना में शनिवार को करीब 20 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, सुपौल, शेखपुरा, दाउदनगर, वीरपुर, बेनीबाग, गंगलिया, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा में बारिश भी बारिश हुई। शनिवार की बारिश से किसानों समेत आम लोगों को राहत मिली है। इससे तापमान में गिरावट आई है और जलन वाली चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

वही मौसम विभाग के अनुसार राजधानी समेत राज्य भर में पूर्वी हवा के प्रवाह की गति अधिक है। इस वजह से   बादल ज्यादा देर तक नहीं ठहर पा रहे हैं। इससे कम बारिश हो रही है। साथ ही बारिश कम होने की वजह बादलों का कम संघनित होना व मानसून का पूरी तरह सक्रिय न हो पाना है। शनिवार को सूबे का सर्वाधिकअधिकतम तापमान रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन में दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पटना का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री रहा। गया में 32.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

You may have missed