August 11, 2026

PATNA : मनेर में 50 वर्षीय वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, शव खेत में फेंक फरार हुए अपराधी 

घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़

पटना। राजधानी पटना के मनेर थाना के प्रेम टोला के पास शुक्रवार को बदमाशों ने एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को प्रेम टोला के समीप फेंक कर मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान मनेर के रामपुर दियारा निवासी उमेश साव 50 वर्ष के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। लोगों ने आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। वही, मनेर थानेदार राजीव रंजन ने कहा कि पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है। मृतक के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान भी मिले हैं।

You may have missed