राजद के सदस्यता का महाअभियान : पटना महानगर के सभी 75 वार्डों में एक लाख सदस्य बनाये गये

पटना। बिहार राजद के द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान को गतिशीलता प्रदान करने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पटना महानगर के सभी 75 वार्डों में सदस्यता का महाअभियान चलाया गया।
प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह के निर्देशानुसार पटना महानगर के सभी 75 वार्ड में पार्टी के द्वारा सभी वार्डों में विधायक एवं विधान पार्षद के नेतृत्व में सदस्यता अभियान को सफलतापूर्वक चलाया गया। इस अभियान को सभी 75 वार्ड के वार्ड अध्यक्ष के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन करके व्यापक स्तर पर आम लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाया गया। इसमें दलित, शोषित, वंचित, पिछड़ा अतिपिछड़ा, प्रबुद्ध वर्ग तथा किसान, मजदूर भी बड़ी संख्या में पार्टी के सदस्य बनें।
सदस्यता अभियान की सफलता पर राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी उदय नारायण चौधरी तथा सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन ने राज्य के निर्वाचन पदाधिकारियों सहित सभी वार्ड अध्यक्षों ने पार्टी के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि सदस्यता अभियान के व्यापक सफलता से यह सिद्ध हो गया कि पार्टी ए टू जेड के विचारों के साथ-साथ हर वर्ग और हर समूह को पार्टी से जोड़कर मजबूत करने के अभियान की सफलता राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर पटना महानगर की जनता का पूर्ण विश्वास और समर्थन मिला।
प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि सभी 75 वार्ड में एक लाख के करीब सदस्य बनाये गये और इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने लाईन लगकर राजद की सदस्यता ग्रहण की, साथ ही हर लोग जो नेता प्रतिपक्ष के द्वारा सदन और सदन के बाहर मुद्दों के आधार पर संघर्ष और आंदोलन किया जा रहा है, उसमें सहभागी बनने का संकल्प लेते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और कहा कि राजद ही हर वर्गों को मान-सम्मान और उनके प्रति चिंता रखती है।

About Post Author

You may have missed