February 13, 2026

PATNA : पटना सिटी के मालसलामी पिता डेढ़ साल के बच्चें को मार डाला; पांच लोग गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

पटना। बिहार की राजधानी पटना में एक पिता ने ही अपने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार, घटना पटना सिटी के मालसलामी थाना इलाके के चाई टोला की है। यहां जमीन को लेकर परिवार में हुए विवाद के बाद आरोपी पिता ने अपने ही बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने हत्यारे पिता समेत परिवार के पांच लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि मालसालामी थाना क्षेत्र के जमुनापुर स्थित चाई टोला निवासी फेंकन महतो का उसके परिवार के लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार की सुबह जमीन को लेकर ही परिवार के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान गुस्से में आकर फेंकन महतो ने पत्नी की गोद से मासूब बच्चे को छीनकर उसे जमीन पर पटक दिया। जमीन पर पटकने के बाद घर के अन्य सदस्यों ने भी बच्चे पर हमला बोल दिया।

वही जिसके बाद आनन-फानन में परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों की दरिंदगी की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पिता और परिवार के पांच सदस्यों को हिरासत में ले लिया और उनसे कड़ी पूछताछ में जुट गई है। पुलिस ने बच्चे को शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

You may have missed