September 25, 2026

मोतिहारी में पुलिस टीम पर हमला : जमीन विवाद की जांच करने गई टीम लोगों ने बरसाये ईंट-पत्थर, दारोगा समेत 5 घायल

मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी में रविवार की रात मारपीट व जमीन विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। ग्रामीणों के हमले में दारोगा समेत 5 जवान घायल हो गए। कल्याणपुर थाने के राजपुर पंचायत के बहुआरा हरिवंश गांव की यह घटना है। गांव के जुबैदा खातून ने बच्चे के द्वारा दरवाजे पर शौच करने को लेकर मारपीट के मामले में पांच लोगों को आरोपित किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

You may have missed