बेगूसराय : डीजे बजाने के विवाद में दबंगों ने महिला वार्ड सदस्य सहित पूरे परिवार को पीटा, 6 लोग घायल

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में दबंगों ने घर में घुसकर महिला वार्ड सदस्य सहित पूरे परिवार को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस पिटाई में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाजरत है। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कड़ोर खंजापुर गांव की है। घायल व्यक्ति की पहचान कडोर खंजापुर के रहने वाले कुंदन कुमार रघुनंदन कुमार टार्जन कुमार राम नंदन कुमार प्रीति कुमारी सहित अन्य के रूप में हुआ है। वार्ड सदस्य प्रीति कुमारी ने बताया कि 2 दिन पहले घर में ही शादी था। उस शादी में डीजे बज रहा था।

उसी दौरान गांव के ही रहने वाले दबंग रबीन पासवान के द्वारा जबरन महिलाओं के ऊपर ईट पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। जब इसका विरोध किए उसके बावजूद भी लोग नहीं माना और जमकर पीट ना शुरू कर दिया फिर बाद में इसकी जानकारी चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस को दी मौके पर चेरिया बरियारपुर थाने की पुलिस भी आया और पुलिस के ऊपर भी पथराव शुरू कर दिया फिर बाद में मना किए तो आज घर में घुसकर वार्ड सदस्य सहित पूरे परिवार को लाठी डंडे से पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि गांव के ही रहने वाले रवीन पासवान एवं अरविंद पासवान सहयोगी के साथ मिलकर पिटना शुरू कर। इस पिटाई में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल इस घटना के बाद उस इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है वहीं गांव में कई थाने के पुलिस कैंप कर रही है।

About Post Author

You may have missed