अमेरिका में अपने पति को कैसे मारें उपन्यास की लेखिका ने की पति की हत्या, जानिए पूरा मामला

विदेश। दुनियाभर से पति पत्नी के झगड़े के कई हैरान करने वाले मामले सामने आते हैं और कई बार इनका अंत इतना खतरनाक होता है कि इसमें मर्डर भी हो जाता है। लेकिन अमेरिका से एक लेखिका से जुड़ा ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें खुद लेखिका ने अपने पति को मार डाला और यह बात किसी को पता नहीं चल पाई। हद तब हो गई जब उस महिला ने एक किताब लिख दिया जिसका शीर्षक है कि अपने पति को कैसे मारें। दरअसल, यह घटना अमेरिका के एक शहर की है। डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस लेखिका का नाम नैंसी क्रैंप्टन ब्रोफी है जबकि उसके पति का नाम डैनियल ब्रोफी था। इस लेखिका ने एक उपन्यास लिखा है जिसका नाम था अपने पति की हत्या कैसे करें।

इसके सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस महिला के ऊपर खुद अपने पति को जान से मारने का केस चल रहा है। वही रिपोर्ट के मुताबिक महिला को उसके पति की हत्या के मामले दोषी भी ठहराया जा चुका है। आरोप है कि नैंसी ने अपने शेफ पति की गोली मार कर हत्या कर दी थी। बताया गया कि यह सब तब हुआ था जब करीब चार साल पहले पति की गोली मार कर हत्या कर दी गई। जब उनके पास कुछ लोग पहुंचे तो उन्होंने डैनियल की लाश को जमीन पर पाया। पुलिस ने कहा कि हत्या से ठीक आधे घंटे पहले नैंसी वहां मौजूद थी। इसी आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो धीरे-धीरे मामले का खुलासा हुआ। हालांकि खुद लेखिका ने इस हत्या के लिए अपना जुर्म कबूल नहीं किया लेकिन हाल ही में कोर्ट ने नैंसी को इस मामले में सेकेंड डिग्री हत्या का दोषी पाया है। कोर्ट के जज भी इस मामले को सुनकर हैरत में हैं।

About Post Author

You may have missed