November 20, 2025

PATNA : बहू की हत्या कर लाश को किया गायब, ससुराल वाले फरार

बाढ़। पटना के बाढ़ अनुमंडल के घोसवरी थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी चंद्रदीप यादव ने अपनी पुत्री पूजा कुमारी की हत्या का आरोप उनके ससुराल वालों पर लगाया है। इस बाबत उन्होंने बाढ़ थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।
एफआईआर के लिखित आवेदन में उन्होंने कहा कि 2020 में उन्होंने अपनी पुत्री पूजा कुमारी की शादी बाढ़ थाना क्षेत्र के भटगांव में विपत गोप के पुत्र रवि कुमार से किया था। लेकिन जब से शादी हुई थी, तब से दहेज के रूप में और मांग किया जाने लगा। नहीं देने पर ससुराल के लोगों द्वारा पुत्री पूजा के साथ मारपीट और प्रताड़ित किया जाता था। यह सुनकर मैंने ससुराल जाकर पुत्री के ससुराल वालों को समझाया-बुझाया, परंतु उसका कोई असर नहीं हुआ। उसके बाद बीते 18 मई को गांव के एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि लड़की की उसके पति रवि कुमार, ससुर और सास द्वारा हत्या कर लाश को गायब कर दिया गया है। यह मनहूस खबर सुनकर भागे-दौड़े भटगांव पहुंचे तो देखा कि लड़की के ससुराल में ताला लगा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आपकी बेटी की हत्या कर ये लोग भाग गये हैं। अब लड़की के पिता थाने में आवेदन देने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की बाट जोह रहे हैं। इस बाबत बाढ़ थाना में कांड संख्या-296/22 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

You may have missed