September 4, 2026

PATNA : दनियावां प्रखंड में दुल्हे से जयमाला छिनकर प्रेमी ने दुल्हन को पहनाया, सिंदूर से भरी मांग, गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

पटना। बिहार की राजधानी पटना के दनियावां प्रखंड में हुई एक शादी के दौरान अजीबो-गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब जयमाला के समय प्रेमी ने दूल्हे से जयमाला छीनकर खुद दुल्हन को पहना दिया। इतना ही नहीं प्रेमी ने लड़की की मांग में सिंदूर भी डाल दिया। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गये। किसी को कुछ समझ ही नहीं रहा था कि आखिर ये हुआ क्या है। गुस्साए बारातियों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। हालांकि दुल्हन ने प्रेमी को पीटने से बचाने का प्रयास किया, जमकर धुनाई करने के बाद युवक को ग्रामीणों ने थाने के हवाले कर दिया। इस हैरान करने वाली घटना के बाद बाराती पक्ष के लोग बिना शादी किये ही लौट गये। जानकारी के अनुसार, पटना के दनियावां प्रखंड के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के एरई गांव का है। बताया जा रहा है कि युवती के पिता ने उसकी शादी नवादा जिले के जवाहर नगर के रहने वाले दिवाकर पांडेय के बेटे अक्षय कुमार के साथ तय की थी।

सोमवार को दूल्हा पक्ष के लोग बैंड बाजे और बारात के साथ दुल्हन के घर पहुंचे। लगभग रात 11 बजे बाद जयमाला की तैयारी हो रही थी। जैसे ही लड़की जयमाला के समय स्टेज पर आयी और लड़का अक्षय कुमार हाथ में जयमाला लेकर लड़की के सामने खड़ा हुआ। उसी दौरान स्टेज के समीप बैठे खगड़िया से आये लड़की का प्रेमी स्टेज पर चढ़ गया और दूल्हे अक्षय के हाथ से जयमाला छीन कर प्रेमिका के गले में डाल दिया और मांग में सिंदूर भी भर दिया। लड़की पक्ष द्वारा कोई लिखित शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस ने खगड़िया के प्रेमी युवक को छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि मामला सामाजिक स्तर पर ही सुलझ जाये, यह हम सब चाहते हैं। पूरे इलाके में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

You may have missed