खगड़िया : 3 बच्चों की मां को हुआ प्यार; प्रेमी संग गुजरात भागी, वापस आई तो पति ने कराई शादी
खगड़िया, बिहार। खगड़िया में 3 बच्चों की मां को 2 बच्चों के पिता से प्यार हो गया। महिला की शादी को 10 साल हो गए थे। दोनों घर से भागकर गुजरात चले गए। इसके बाद थाने में सरेंडर किया। पंचायत बुलाई गई। महिला के परिवार को लाया गया। महिला के पति ने भी दूसरी शादी के लिए हां कह दिया। उसने कहा कि जब उसकी यही इच्छा है तो पूरी कर दी जाए। इसके बाद पंचायत ने गांव के ही मंदिर में दोनों की शादी करवा दी। विदाई के दौरान महिला के बच्चे रो-रोकर उसे रोकने लगे। लेकिन वो नहीं रुकी।
पति बोला- दोनों का 5 सालों से चल रहा था अफेयर, रोज घर में झगड़े होते थे
महिला के पति ने बताया कि रजनी के कारण घर में रोज झगड़े होते थे। वो घर में उसके प्रेमी से फोन पर बात करती रहती थी। दोनों का 5 सालों से अफेयर चल रहा था। गुजरात जाने के बाद महिला के प्रेमी ने उसके पति को फोन कर जानकारी दी की वो लोग भाग गए हैं। पति ने पत्नी को वापस बुलाने के लिए सरपंच और मोरकाही पुलिस से शिकायत की। पुलिस और पंच सदस्य के दबाव पर प्रेमी प्रेमिका साथ में थाने पहुंच गए। यह पूरा मामला मोरकाही थाना क्षेत्र के माड़र गांव का है। प्रेमिका माड़र गांव की बताई जा रही। जिसके 3 बेटे भी हैं। महिला की 10 साल पहले माड़र गांव के बबलू कुमार से शादी हुई थी। जबकि प्रेमी समित कुमार छोटी तेलौंछ पंचायत का रहने वाला है। प्रेमी समित कुमार की भी शादी हो चुकी है, जिसके 2 बच्चे हैं।
20 अप्रैल को प्रेमी के साथ भागी थी महिला, दुर्गा मंदिर में ग्रामीणों ने कराई शादी
20 अप्रैल को प्रेमिका सब्जी खरीदने के बहाने घर से निकली थी। मौका देखकर प्रेमी गुजरात फरार हो गई। इधर, पीड़ित पति ने देर रात पत्नी के घर नहीं लौटी तो पति अपने संबंधी यहां खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसी दौरान प्रेमी पति बबलू को फोन कर बताया कि हम दोनों भाग कर गुजरात आ गए हैं, अब वापस माड़र नहीं जायेंगे। पीड़ित पति और परिवार के अनुरोध पर प्रेमी प्रेमिका ने मंगलवार की शाम मोरकाही थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। जिसके बाद पीड़ित पति ने पंचायत में फैसला करने की बात कही। उसके बाद माड़र के सरपंच रामदेव ठाकुर के समक्ष पंचायत बुलाई गई। पंच सदस्य ने महिला प्रेमिका और प्रेमी को शादी करने की बात कही। जिसके बाद प्रेमी युगल ने शादी करने की इच्छा जताई। ग्रामीणों ने प्रेमिका और प्रेमी की स्थानीय दुर्गा मंदिर में देर रात शादी करा दी। जिसके बाद दोनों को मोरकाही पुलिस के हवाले कर दिया। मोरकाही पुलिस ने दोनों प्रेमी युगल को प्रेमी के घर छोटी तैलौंछ पंचायत पहुंचा दिया। तीनों बच्चे मां को देख फूट-फूटकर रोने लगे। बच्चे मां से रुक जाने की मिन्नतें करते रहे। लेकिन, प्यार के सामने महिला प्रेमी का दिल नहीं पसीजा पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई।


