December 8, 2025

PATNA : राजीव नगर में ससुराल के खिलाफ धरनें पर बैठी विवाहिता, जानें पूरा मामला

पटना। पटना के राजीवनगर मोहल्ले में एक विवाहिता अपने माता-पिता के साथ धरना दे रही है। यह धरना वह ससुराल में प्रवेश के लिए दे रही है। आरोप है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद ससुरालवाले उसे घर में घुसने नहीं दे रहे। आरोप है कि दहेज के लिए उसे घर से निकाला गया था। वहीं ससुरालवालों का कहना है कि बहू का आरोप झूठा है। धरना पर बैठी बहू और उसके परिवारवालों की घर की बिजली और पानी बंद कर दी है। इस कारण भीषण गर्मी में वे परेशान हैं। बताया जाता है पटना में रिटायर्ड रेल अधिकारी के आवास के बाहर दो दिनों से बहू और उनके माता-पिता धरना दे रहे हैं। बहू स्मिता का कहना है कि ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया है। वह ससुराल में रहना चाहती है लेकिन ससुराल वाले उसे रखने को तैयार नहीं हैं। कहा जा रहा हैं की शादी के महज चार महीने बाद ही दहेज के लिए उसे घर से निकाल दिया गया था। स्मिता के पिता उमेश प्रसाद का कहना है कि कोर्ट में इन लोगों ने शपथ पत्र दिया है कि पूरी प्रतिपष्ठान के साथ बहू को रखने को तैयार हैं। ले‍किन ये लोग नहीं मान रहे।
सुहागरात में ही बहू ने पति को चप्पालों से पीटा था : ससुराल पक्ष 
वहीं घर में बंद लड़के वालों का कुछ और ही कहना है। इधर रिटायर्ड रेल अधिकारी विजय सिंह, उनकी पत्नीक चमेली देवी और दूल्हा रो‍हित का कुछ और ही कहना है। रो‍हित की मां चमेली देवी ने बताया कि 2019 में बेटे की शादी हुई थी। सुहागरात में ही बहू ने उनके बेटे को चप्पील से पीटा था। इसके बाद व्य वहार इतना खराब था कि घर में रहना दुश्वापर हो गया था। किसी का मान-सम्माुन तो दूर वह किसी से ठीक ढंग से व्यशवहार नहीं करती थी। वह उनके बेटे से भी बात नहीं करती थी। जितने दिन घर में रही सब परेशान रहे। इधर धरना के नाम पर उन्हें परेशान किया जा रहा है। इन लोगों ने घर की बिजली काट दी है। पानी बंद कर दिया है।

You may have missed