September 22, 2026

ECR : सहरसा-बड़हराकोठी डेमू पैसेंजर का परिचालन विस्तार बिहारीगंज तक

हाजीपुर। समस्तीपुर मंडल के बड़हराकोठी-बिहारीगंज नव-आमान परिवर्तित रेलखंड पर 22 अप्रैल से गाड़ी संख्या 05230 सहरसा-बड़हराकोठी डेमू पैसेंजर स्पेशल का परिचालन विस्तार बिहारीगंज तक किया जा रहा है तथा बड़हराकोठी और बनमनखी के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 05237 डेमू पैसेंजर स्पेशल बिहारीगंज से खुलेगी।
22 अप्रैल से 05230 गाड़ी संख्या 4 बजे बड़हराकोठी पहुंचेगी और वहां से 04.02 बजे खुलकर 04.09-04.10 बजे रघुवंशनगर, 04.16-04.17 बजे महिखंड रूकते हुए 04.30 बजे बिहारीगंज पहुंचेगी। उसी दिन 05237 गाड़ी संख्या बिहारीगंज से 05.15 बजे खुलकर 05.23-05.24 बजे महिखंड, 05.30-05.31 बजे रघुवंशनगर रूकते हुए 05.43 बजे बड़हराकोठी पहुंचेगी तथा यहां से यह डेमू पैसेंजर स्पेशल 05.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। दोनों ओर से डेमू पैसेंजर स्पेशल का बड़हराकोठी और बनमनखी के बीच ठहराव एवं समय पूर्ववत रहेगी।

You may have missed