October 16, 2026

बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप; पटना सहित 7 जिलों में लू का अलर्ट जारी, 43 के पार हुआ पारा

पटना। बिहार में कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ठीक रहने के बाद एक बार फिर से भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। प्रदेश में पछुआ के प्रवाह बढ़ने से अधिकतम तापमान में अचानक वृद्धि हो गई है। अब एक बार फिर से राज्य के लोगों को चिलचिलाती धूप और पसीने से तर बतर कर देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा। राज्य की राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के सात शहर पटना, गया, शेखपुरा, जमुई, बक्सर, बांका और नवादा लू की चपेट में हैं। लोगों को सतर्क करने के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक, 43.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य भर में बक्सर सबसे गर्म शहर रहा, जो रिकार्ड है।

पटना में भी पारा 43 के पार, लोगों कर रहे मृगमरिचिका का अनुभव

सूर्य की तल्खी के बीच जू के गेट नंबर दो वाले मार्ग के पास सड़क पर लोगों को पानी होने का भ्रम हो रहा था। स्थिति ऐसी थी कि दूर से आते वाहन इस मृगमरिचिका का अनुभव कर रहे थे। मृगमरीचिका तब बनती है जब तापमान बढ़ने पर गर्म हवा का लेयर बनने लगता है। इससे पानी का भ्रम होने लगता है। राज्य के सात शहर पटना, गया, शेखपुरा, जमुई, बक्सर, बांका और नवादा भी लू की चपेट में हैं। लोगों को सतर्क करने के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक, 43.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य भर में बक्सर सबसे गर्म शहर रहा, जो की रिकार्ड है।

किशनगंज, अररिया और मधुबनी में बूंदाबांदी

मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में तापमान में वृद्धि का कारण बीते 24 घंटों से राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवा है। उत्तर जिलों के कुछ भागों में हल्की बारिश हुई है। किशनगंज के गलगलिया में 12.4 मिमी, तैयबपुर में 12 मिमी, अररिया में दो मिमी, मधुबनी में 1.2 मिमी बारिश हुई है। इन इलाकों में पारा सामान्य बना हुआ है। मंगलवार को भी आंशिक बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। इन इलाकों में पुरवा का प्रवाह दो दिनों तक बना रहेगा।

You may have missed