आज से लगातार 5 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, अप्रैल महीने में कुल 15 दिन की होगी छुट्टी, देखिये लिस्ट
पटना। आज से भारत में नए वितीय वर्ष की शुरुआत आज से हो गई हैं। वही इस महिना में बैंकिंग से जुड़े कामों का निपटारा करने में आपको काफी कठिनाई हो सकती हैं। जानकारी के मुताबिक, इस महीने एक-दो नहीं बल्कि पूरे 15 दिन बैंक बंद रहने वालें हैं, इसलिए अगर आप भी इस महीने में अपने बैंकिंग से जुड़े कामों को पूरा करना चाह रहे हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद जरुरी खबर होने वाली हैं। बता दे की आज यानी एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो चुकी है। इसी क्रम में आज से लगातार 5 दिन यानी 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक बैंक बंद रहेंगे। दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रैल 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। 15 दिनों की इन छुट्टियों में से 9 अवकाश आरबीआई की अवकाश कैलेंडर में सूचीबद्ध हैं, जबकि अन्य साप्ताहिक अवकाश शनिवार और रविवार को रहेंगे। हालाकि राहत की बात यह हैं की पूरे देश में ये छुट्टियां एक साथ नहीं पड़ रही है। अलग-अलग राज्यों और शहरों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग होने वाली हैं।

जानिए अप्रैल में कब-कब रहेगी बैंकों में छुट्टियां
1 अप्रैल : सालाना लेखाबंदी, लगभग सभी राज्यों में बैंक बंद
2 अप्रैल : गुड़ी पड़वा/उगाडी फेस्टिवल/नवरात्रि का पहला दिन/तेलुगू नववर्ष/सजिबू नोंगमपांबा (चैरोबा)- कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, इंफाल, जम्मू-कश्मीर, गोवा में बैंक बंद
3 अप्रैल : रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
4 अप्रैल : सरिहुल- झारखंड में बैंक बंद
5 अप्रैल : बाबू जगजीवन राम का जन्मदिन- तेलंगाना में बैंक बंद
9 अप्रैल : माह का दूसरा शनिवार
10 अप्रैल : रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
14 अप्रैल : डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती/महावीर जयंती/बैशाखी/तमिल नववर्ष/चैरोबा, बिजू फेस्टिवल/बोहार बिहू- मेघालय और हिमाचल प्रदेश को छोड़ अन्य जगहों में बैंक बंद
15 अप्रैल : गुड फ्राइडे/बंगाली नववर्ष/हिमाचल दिवस/विशू/बोहाग बिहू- राजस्थान और जम्मू-श्रीनगर को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद
16 अप्रैल : बोहाग बिहू- गुवाहाटी में बैंक बंद
17 अप्रैल : रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
21 अप्रैल : गड़िया पूजा- त्रिपुरा में बैंक बंद
23 अप्रैल : माह का चौथा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)
25 अप्रैल : रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
29 अप्रैल : शब-ई-कद्र/जुमात-उल-विदा- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
जानकारी के अनुसार, बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले त्योहारों पर भी निर्भर करती है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप अप्रैल के लिए छोड़े गए बैंकिंग से जुड़े कामों को जल्द से जल्द पूरा कर ले। वही ब्रांच जाने से पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।

