September 23, 2026

औरंगाबाद : मामूली विवाद पर पत्नी ने लगाई फांसी, आहत पति ने खाया जहर, गंभीर हालत में अस्पातल में भर्ती

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिलें में पति-पत्नी के बीच विवाद होने के बाद पत्नी ने फांसी लगा ली। वहीं पति ने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की है। हालांकि पति को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक बारुण थाना क्षेत्र के कास गांव में पति पत्नी की विवाद में पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही पति ने भी जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त करने की कोशिश की है।

पति का इलाज बारुण के ही सिरिस में कराया जा रहा है। बारुण थानाध्यक्ष डीके शर्मा ने बताया कि विवाद क्या था इसकी जानकारी नही हो पाई है। लेकिन महिला की मौत हो चुकी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा कि कास गांव में रूपल यादव की पत्नी लालमती देवी के फांसी पर लटके होने और रूपन के जहर खाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को ग्रामीणों की मदद से उतारा और रूपन को इलाज के लिए लाया। मामला घरेलू विवाद में हत्या है या आत्महत्या इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।

You may have missed