September 23, 2026

PATNA : बिहटा में 5 दबंगों ने की महादलित की गोली मारकर हत्या, सभी फरार, जांच में जुटी पुलिस

पटना। बिहार की राजधानी पटना के बिहटा में पांच छह की संख्या में दबंगों ने एक महादलित को गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद दबंगों ने घर की महिलाएं और बच्चों को भी जमकर पिटायी की है। हत्या के बाद अपराधियों ने घर में तोड़फोड़ भी की है, इसके बाद सभी अपराधी फरार हो गये। हत्या के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। घटना शनिवार की सुबह की बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार बिहटा के नथूपुर गांव में लख्खू राम नाम के महादलित के घर में घुसकर गोली मार कर हत्या कर दी गयी है। इसके बाद सभी अपराधी फरार हो गये। मृतक के परिजनों ने गांव के ही लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि एक मकान को लेकर पहले से विवाद चल रहा था, जिसमे मृतक का कब्जा था। लेकिन कुछ दबंग लगातार उसे हथियाना चाह रहे थे, जिसमे लख्खू और उसका परिवार बाधा बन रहे थे। इस जमीन को पाने के लिए दबंगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुची पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपराधी की पहचान के बाद कार्रवाई करने में जुटी है। वही मृतक के बेटा योन प्रकास का कहना है की हमारा खानदानी मकान है। जिस पर काफी वक़्त से दबंग कब्जा करना चाह रहें है। घर का सारा सामान भी दबंग अपने साथ ले गए। दबंगों ने अब मेरे पिता की गोलियों से भुन कर हत्या कर दी है। बेटे का केहना है की उसके पिता को लगभग तीन गोली मारी गयी है। जिस कारण से उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई है। बेटे ने यह भी कहा की अब वो अपाना खानदानी घर छोड़कर कहाँ जाए। वह इस मामले में प्रशासन न्याय चाहते है।

You may have missed