September 23, 2026

PATNA : भागलपुर जेल भेजा जायेगा कुख्यात पंकज शर्मा

पटना। बेऊर जेल में बंद कुख्यात पंकज शर्मा पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के मामले में जल्द ही उसे भागलपुर जेल भेज दिया जायेगा। बेऊर जेल अधीक्षक ईं जितेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल पंकज जेल के सेल में कैद है। उस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जेल अधीक्षक के मुताबिक पंकज किसी महिला से बात कर रहा था। उसी महिला के परिजनों ने जेल प्रशासन से शिकायत की। इसके बाद जेल प्रशासन ने इस मामले की जांच की। पंकज को ढूंढ़ा गया तो वह दूसरे वार्ड में था। पूछताछ करने के बाद उसके पास से मोबाइल बरामद हुआ। आभूषण कारोबारी के यहां लूट के दौरान गोली मारने के मामले में वह जेल में बंद है।

You may have missed