September 4, 2026

PATNA : महापौर के होली मिलन समारोह में मंत्री व वार्ड पार्षद हुए शामिल

पटना। पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू ने बुधवार को पटना सिटी में महाराजगंज जल्ला रोड स्थित तैलिक स्कूल मैदान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में उप महापौर रजनी देवी, सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के साथ-साथ वार्ड पार्षदों ने भाग लिया। वहीं होली मिलन पटना नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से लोग पहुंचे।
वहीं होली मिलन समारोह में जदयू के वरिष्ठ नेता व मंत्री श्रवण कुमार, भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव, मंत्री नितिन नवीन, सम्राट चौधरी, भाजपा विधायक अरुण कुमार सिन्हा, दीघा विधायक रणविजय साहू सहित कई नेता शामिल हुए।
महापौर सीता साहू ने अतिथियों को रंग गुलाल लगाकर स्वागत की। वहीं उन्होंने पटनावासियों से रंग और प्रेम के उत्सव में शांतिपूर्ण तरीके से होली पर्व मनाने की अपील की।

You may have missed