September 23, 2026

PATNA : कदमकुआं थाना क्षेत्र में 672 बोतल शराब बरामद, स्कूटी छोड़ तस्कर फरार

पटना। कदमकुआं थाना क्षेत्र के पार्क रोड स्थित शुक्रवार को बिजली ऑफिस के पीछे बाउंड्री के सटे 672 बोतल विदेशी शराब पुलिस ने बरामद कर लिया है। कदमकुआं थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गयी। पुलिस जब मौके पर पहुंची दो युवक स्कूटी पर सवार थे, पुलिस को देख दोनों भाग निकले और स्कूटी वहीं पर छोड़ दिया। पुलिस ने स्कूटी को जब्त कर लिया है वही मौके से 90 एमएल की 972 पीस अंग्रेजी अवैध शराब की खेप बरामद कर ली। मिली जानकारी के अनुसार होली को लेकर यह खेप मंगवाया गया था। वहीं पुलिस स्कूटी नंबर से अपराधियों की तलाश में जुट गयी है। इधर, शुक्रवार को विशेष चेकिंग में पटना जंक्शन प्लेटफॉर्म संख्या एक पर गाड़ी संख्या 12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस में 80 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया हैं।

You may have missed