बिहार में लंबित पड़े एयरपोर्ट के विकास पर पटना हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट, जानिए पूरा मामला

पटना। बिहार में अब विकास की गति तेज होने के बाद राज्य में हवाई अड्डों के विकास को लेकर सक्रियता दिखाई देने लगी हैं। केंद्र और राज्य सरकार के सयुक्त पहल के बाद बिहार में जल्द ही एकसाथ कई नए हवाई अड्डों का निर्माण पूरा किया जायेगा। जानकारी के मुताबिक, जैसे ही बिहार के जिले के बिहटा में नए एयरपोर्ट का निर्माण का काम तेज होने का आदेश जारी किया गया है वैसे ही बिहार के अन्य जिलों में भी निर्माण तथा विकास किये जा रहे एयरपोर्ट की मांग तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में राज्य की सबसे बड़ी अदालत पटना हाईकोर्ट ने पटना के लोकनायक जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट के विकल्पे के रूप में पेश किए जाने बिहटा एयरपोर्ट के साथ साथ बिहार के अन्य एयरपोर्ट के विकाश की रिपोर्ट राज्य सरकार से मांगी हैं। जिसके बाद यह माना जा रहा हैं की पटना हाईकोर्ट के दबाव के बाद बिहार में लंबित पड़े कई एयरपोर्ट के विकाश के काम में तेज़ी आएगी।

जानकारी के मुताबिक पटना हाईकोर्ट ने एकसाथ राज्य में बन रहे कई एयरपोर्ट की मांगी हैं। जिसके बाद दरभंगा और गया एयरपोर्ट के विकास पर भी चर्चा तेज हो गई है। इसके साथ साथ हाईकोर्ट ने पूर्णिया और भागलपुर में एयरपोर्ट के लिए भू-अर्जन की समस्याो पर भी राज्य सरकार को तलब किया हैं। वही अपने दिए निर्देश में पटना हाईकोर्ट ने राज्य के सभी हवाईअड्डों के निर्माण एवं विस्तार में आ रही समस्यायों को गंभीरता से लेते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार को तुरंत समाधान निकालने का आदेश दिया है। कोर्ट ने बिहार में गया, पटना, दरभंगा, पूर्णिया समेत अन्य हवाईअड्डों के विस्तार की स्टेटस की रिपोर्ट को तलब करते हुए इनके विकास में तेज़ी लाने का भी निर्देश राज्य सरकार को दिया है। वही इस संबध में अगली सुनवाई एक सप्ताह बाद होगी।

वही इस संबध में पटना हाईकोर्ट की खंडपीठ ने जिलों के डीएम को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र के हवाईअड्डे के निर्माण एवं विस्तार के लिए भू-अर्जन प्रक्रिया को देखें और समाधान निकाल कर एयरपोर्ट निर्माण में तेज़ी लाये। इसके साथ-साथ पटना हाईकोर्ट ने एयरपोर्ट आथरिटी आफ इंडिया से पूछा कि बिहार में विभिन्न जिलों में स्थित हवाई अड्डे के निर्माण एवं विस्तार में तेजी लाने के लिए क्या-क्या किया जा रहा है। वैसे में यह माना जा रहा हैं की एयरपोर्ट निर्माण मामले में पटना हाईकोर्ट के रिपोर्ट लेने के बाद बिहार में इन परियोजनाओं पर काम तेज होगा और राज्य को जल्द ही नए एयरपोर्ट की सौगात मिलेगी।

You may have missed