बेगूसराय में अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरी, पिता-पुत्र की गई जान, परिवार में मचा कोहराम

बेगूसराय, बिहार। बेगूसराय में अनियंत्रित अल्टो गाड़ी पानी से भरे गड्ढे में पलटने से गहरे पानी में डूबने के कारण पिता-पुत्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान वीरपुर पूर्वी पंचायत वार्ड 11 निवासी रामचंद्र सहनी के 35 वर्षीय पुत्र राजेश सहनी एवं 5 वर्षीय पौत्र अंकुश के रूप में हुई। घटना के संबंध में परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि राजेश सहनी अपने ममेरा भाई के शादी में बसीह शामिल होने गया था। वहां से रास्ते में अपनी छोटी बहन के ससुराल नरहन पहुंचाकर उससे भी मुलाकात की। जिसके बाद अपने अल्टो गाड़ी से वापस घर वीरपुर लौट रहा था।

इसी दौरान भगवानपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर ताजपुर दो बटिया के समीप सामने से आती गाड़ी से उसकी अल्टो गाड़ी अनियंत्रित होकर पानी से भरे करीब 20 फिट गहरे पानी में गिर गया। इस दौरान सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजन में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, पूरे वीरपुर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ। लाश गांव में पहुंचते ही लोगों की भीड़ देखने के लिए उमड़ परी। मृतक के परिजनों से स्थानीय जनप्रतिनिधि मुलाकात कर सांत्वना दी एवं सरकारी सहायता की मांग की है।

You may have missed