September 29, 2026

PATNA : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर कदमकुआं थाने में मामला दर्ज, जानिए पूरा मामला

पटना। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर सियासत तेज हो गई है। थाने से लेकर सड़क तक इसका विरोध हो रहा है। गुरुवार को भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष कुमार ने पटना के कदम कुआं थाने में FIR के लिए आवेदन दिया है। पुलिस ने शिकायती पत्र को स्वीकार कर लिया है। इसमें CM चन्नी द्वारा बिहार-यूपी वासियों पर दिए बयान को अपमानजनक बताया गया है। दरअसल, पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी ने बुधवार को चुनावी सभा के दौरान बिहार और UP के निवासियों पर टिप्पणी की थी। इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद थी। पंजाब में प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब पंजाबियों का है यहां कोई नई राजनीति नहीं मिलेगी। ये जो बाहर से आते हैं उन्हें पंजाबियत सिखाइए। इस पर चन्नी माइक लेकर कहते हैं कि यूपी दे, बिहार दे, दिल्ली दे भइए आके इते राज नई करदे। इस पर बगल में खड़ी प्रियंका ताली बजाकर मुस्कुराती हैं और खुद भी नारे लगाने लगती हैं।

पंजाब सीएम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के साथ ही चन्नी के इस बयान पर दिल्ली, यूपी और बिहार के नेताओं ने भी पलटवार किया। शिकायत में मनीष कुमार ने बताया, पंजाब के CM ने यूपी और बिहार के ऊपर विवादित टिप्पणी किया है। वो भी प्रियंका गांधी के मौजूदगी में। यह बहुत ही शर्मनाक है। उनका इस तरह का बयान देना बिहार-यूपी के लोगों को पंजाब में घुसने नहीं देंगे। यह पूरे देश का अपमान है। साथ ही उन्होंने इस बयान के लिए माफी मांगने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

You may have missed