February 22, 2026

नाराज़ मुकेश सहनी ने बयान पर BJP की आई प्रतिक्रिया, नितिन नवीन बोले- वे हमारे भाई हैं, NDA के हित में हमेशा होंगें साथ

पटना। बिहार विधान परिषद की होने वाली 24 सीटों पर चुनाव को लेकर जेडीयू और बीजेपी में सीटों को बंटवारा हो चुका है। वहीं, जीतन राम मांझी और बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी को NDA के तरफ से एक भी  सीट नहीं दिया गया है। जिसके बाद बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी काफी भड़के हुए हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया है कि बिहार में हमारी बदौलत सरकार चल रही है। इसको लेकर बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि मुकेश सहनी हमारे भाई हैं और वे हमेशा NDA के हित में काम करते रहे हैं। उनको मालूम है कि है कि बिहार के हित NDA के हित के साथ है। मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि मुकेश सहनी को NDA के हित में करना चाहिए। पूरा उम्मीद है कि वे NDA के हित में ही निर्णय लेंगे।

बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि बीजेपी वालों में पीठ में खंजर घोपा है, मुकेश सहनी के इस बयान पर नितिन नवीन ने कहा कि बीजेपी का स्वभाव बहुत ही अच्छा है, वे हमेशा गठबंधन दलों को सम्मान देता है। मुकेश सहनी हमारे भाई हैं। बीजेपी कभी भी ऐसा नहीं कर सकती है। विधान परिषद चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर एनडीए में झगड़ा बढ़ गया है। विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख और पशु मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी ने अपनी पार्टी की अनेदखी के बाद बागी तेवर अपना लिए हैं। सहनी ने रविवार को कहा कि जरूरत पड़ी तो पीएम और सीएम मुर्दाबाद के नारे लगाएंगे। एक बताशा तो चाहिए चाहे इसके लिए मंदिर टूटे या मस्जिद। उन्होंने फिर एलान किया परिषद की सीट नहीं दी गई तो सभी 24 सीटों पर उनकी पार्टी उम्मीदवार उतारेगी।

You may have missed