February 18, 2026

गोपालगंज में लूट की बड़ी वारदात, अपराधियों ने लूटे 60 लाख की ज्वेलरी की लूट, जानिए पूरा मामला

गोपालगंज, बिहार। गोपालगंज में 60 लाख की ज्वेलरी की लूटकर अपराधी फरार हो गए हैं। हथियार के बल पर 4 अपराधियों ने दुकान को लूट लिया है। घटना से जिले में हड़कंप मच गया है। पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। इतनी बड़ी लूट से कारोबारियों में दहशत का माहौल है, साथ ही पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। जिले के थावे बाजार में जय मां दुर्गा ज्वेलर्स दुकान में इतनी बड़ी लूट हुई है। एक किलो सोना और 15 किलो चांदी लूट कर बाइक सवार अपराधी फरार हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि थावे बाजार में 2 बाइक से 4 अपराधी दुकान पर पहुंचे। फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए मां दुर्गा ज्वेलर्स दुकान को लूटकर बड़े ही आराम से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पुलिस अधिकारी पहुंच गए। आसपास में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। पहले पटना के बाकरगंज के सोना मंडी में पिछले दिनों ही करीब 14 करोड़ के गहने और नगद की लूट हुई, अभी पुलिस इस मामले का खुलासा करने में लगी हुई है। इसके तुरंत बाद छपरा में बाइक सवार अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान को लूट लिया। इस मामले को पुलिस अभी खंगाल ही रही थी, तभी आज गोपालगंज में बाइक सवार अपराधियों ने 60 लाख के जेवर लूटकर फरार हो गए।

You may have missed